V24 न्यूज चैनल,

जालोर सिरोही लोकसभा से कांग्रेस के भावी उम्मीदवार एवं राजस्थान क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष वैभव गहलोत 13 मार्च को पिण्डवाड़ा आयेंगे ।

V24न्यूज/भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा,

पिंडवाड़ा – ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष अचलसिंह बालिया से मिली जानकारी के अनुसार पिण्डवाड़ा मे 13 मार्च बुधवार को स्थानीय आम्बेडकर भवन मे राजस्थान क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष वैभव जी गहलोत के आगमन पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है । लोकसभा के भावी उम्मीदवार श्री वैभव जी गहलोत पिंडवाड़ा में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनो, ब्लॉक पदाधिकारियों ,मंडल कोंग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व आम कांग्रेसजनो से मुलाकात कर आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा करेंगे। इस मौके सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिंडवाड़ा के पदाधिकारीगण ,मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गण, ग्राम कांग्रेस कमेटी के समस्त अध्यक्षगण , सहित सभी पदाधिकारीगण , महिला कांग्रेस ,सहित सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण की उपस्थित सादर प्रार्थनीय व अनिवार्य है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply