V24 NEWS CHANNEL ,

रिपोर्ट सुरेश पुरोहित,

सिरोही जिले के बरलूट गांव में एक गाय ने एक विचित्र बछड़े को दिया जन्म।

सिरोही जिले के बरलूट गांव में श्री सारनेश्वर गौशाला में एक गौमाता ने विचित्र बछड़े को जन्म दिया है। गाय के जन्मे बछड़े के दो जीभ है जो एक जीभ उनके सिर पर होने से इस विचित्र गाय के बछड़े को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग रही है। क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। गौशाला व्यवस्थापक गणेशराम पुरोहित ने बताया की गौमाता ने मंगलवार को जया एकादशी के पावन दिन पर गौमाता ने एक विचित्र बछड़े को जन्म दिया है जो हमारे गौशाला के लिए गर्व की बात है उन्होंने बताया की गाय से जन्मे बछड़े की खास बात यह रही कि बछड़े के दो जीभ है. हालाँकि गाय का बछड़ा बिलकुल स्वस्थ है। बछड़े के विचित्र जीभ होने की खबर गांव में तेजी से फैली जिससे आसपास के लोग गौशाला में आकर गाय के बछड़े को देख रहे है। तथा इसे देवी शक्ति मान रहे है पुरोहित ने बताया कि गाय के जन्मे बछड़े को देखकर वह भी हैरान है। मंगलवार को एक गाय ने विचित्र बछड़े को जन्म देने से लोगो के लिए कोतुहल बना हुआ है। विचित्र बछड़े को देखने के लिए लोगो का ताँता लगा हुआ है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply