शक्ति माता मन्दिर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 20 फरवरी मंगलवार महासुद अग्यारस को मनाया जायेगा।

V24न्यूज/भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा ,

पिण्डवाड़ा – नगर के मुख्य बाजार स्थित शक्ति माता मन्दिर मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महासुद अग्यारस 20 फरवरी मंगलवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा,जिसमे समस्त भक्तगण उपस्थित रहेंगे। शक्तिमाता मन्दिर ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल सोनी से मिली जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को महिला मंडल द्वारा शाम 4 बजे मेहंदी कार्यक्रम एवं रात्रि भजन कार्यक्रम एवं 19 फरवरी को शाम 4 बजे हल्दी कार्यक्रम एवं रात्रि भजन कार्यक्रम होगा एवं 20 फरवरी को वार्षिकोत्सव के दिन सुबह हवन कार्यक्रम होगा तत्पश्चात शक्ति माता मन्दिर मे ध्वजा चढ़ाई जायेगी फिर महाआरती कर प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमे नगर के समस्त भक्तगण माताए बहने काफी संख्या मे भाग लेंगे और रात्रि महिला मंडल भजन कार्यक्रम आयोजित होगा।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply