मुंबई, महाराष्ट्र ।

( सुरेश पुरोहित ) ,

राजस्थान प्रेस क्लब मुंबई ने पदोन्नति पर किया सम्मान

मुंबई! मुंबई स्थित राजस्थान सूचना केंद्र में कार्यरत जनसंपर्क अधिकारी ऋतु सोढ़ी के सहायक निदेशक पद पर पदोन्नत होने पर वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर राजस्थान प्रेस क्लब मुंबई के पदाधकरियों ने राजस्थान सूचना केंद्र पहुंच कर बधाई दी। राजस्थान सरकार के आयुक्त, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जयपुर द्वारा 12 फरवरी को मुंबई सूचना केंद्र में कार्यरत बतौर जनसंपर्क अधिकारी ऋतु सोढ़ी के पदोन्नति आदेश जारी किए। जहां पर उन्हें जनसंपर्क अधिकारी से सहायक निदेशक पद पर पदोन्नत किए जाने पर राजस्थान प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष कुमार महादेव व्यास, संस्थापक जगदीश पुरोहित,प्रेस क्लब के सचिव व्यासकुमार रावल, सह सचिव हरीश राजावत तथा कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्रसिंह ने वसंत पंचमी को सूचना भवन पहुंच कर मां सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया तथा शॉल उढ़ाकर उनका अभिनंदन करते हुए बधाई दी। इस अवसर पर सीपीआरए महिला क्लब , कफ परेड की सदस्य श्रुति पोद्दार, ममता खन्ना व राखी गुप्ता भी उपस्थित रहीं। ये सभी मूलतः राजस्थान की निवासी हैं व कफ परेड कोलाबा में सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती रहती हैं ।यहां यह गौरतलब है की ऋतु सोढ़ी दिसंबर 2021 से राजस्थान सूचना केन्द्र मुंबई में जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply