*तीर्थभूमि में स्पा की आड़ में देह व्यापार ।

विरोध में उतरे बजरंग दल और दुर्गावाहिनी

माउंट आबू /सिरोही , राजस्थान।

रिपोर्ट किशनलाल ,

राजस्थान के सबसे उंचे शहर एवं तीर्थ भूमि आबू पर्वत आबू राज में व्याप्त स्पा और बॉडी मसाज की आड़ में पहले देव व्यापार को रोकने और उचित दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री के नाम उपखंड कार्यालय आबू पर्वत में उपखंड अधिकारी जी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी खुशवंत राज (गणु भाई) ने बताया की आबू पर्वत वेदों में वर्णन अनुसार एक तीर्थ स्थल है। इसकी मान्यता भारत में स्थित अन्य हिंदू तीर्थ स्थलों जैसे काशी, मथुरा, पुष्कर आदि के समक्ष मानी जाती है। आबू पर्वत में हमेशा से ही महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को देखते हुए एक सुरक्षित स्थान रहा है, परंतु पिछले कुछ वर्षों से तीर्थ भूमि आबू पर्वत में और यहां के रहवासियों में अपने घर की बच्चियों और महिलाओं को लेकर असुरक्षा की भावना व्याप्त हो रही है। इसका मूल कारण है यह चल रहे स्पा और बॉडी मसाज पार्लर जो की खुलेआम व्यापार शुरू हो गया है और उसकी आड़ में पर्यटकों को लुभाने के लिए देह व्यापार का खिलौना व्यापार भी शुरू किया गया है यह स्पा और बॉडी मसाज पार्लर रहवासी इलाकों में भी बेखौफ चलाए जा रहे हैं। इसके कारण यहां की महिलाएं और बच्चियों घर से बाहर निकलना दुर्बल हो गया है। इसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी आबू पर्वत की गरिमा, महिलाओं के सम्मान के लिए स्पा के आड़ में चल रहे देह व्यापार पर रोक एवं सख्त कार्यवाही की मांग की गई। साथ ही उपखंड अधिकारी के नाम पत्र सौंपा जिसमें नगरपालिका पुस्तकालय में (वाई – फाई) सुविधा को सार्वजनिक करने एवं यहां होने वाली सरकारी व गैर सरकारी बैठको व अन्य कार्यों को कही और स्थानांतरित करने को लेकर भी पत्र सौंपा। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी खुशवंत राज (गणु भाई), बजरंग दल नगर संयोजक रतन देवासी, दुर्गावाहिनी कार्यकारी संयोजिका नेहल डामोर, बजरंग दल नगर सहसंयोजक अभिषेक थिंगर, बंशीलाल, गोपी राणा, धर्मेश रावल, रमेश कुमार, राम कुमार, करण राणा, कमल राणा आदि बजरंग दल कार्यकर्ता एवं बिंदु, चंदा परमार, कंचन परमार, मनीषा, पूजा, हिना, पूनम, काजल राणा, महक आदि दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ता भी मौजूद रही।।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply