सिरोही , राजस्थान ।

माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन प्लान के अनुसार तालुका विधिक सेवा समिति आबू रोड के अध्यक्ष माननीय न्यायाधीश मोहित जी शर्मा जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 14 फरवरी 2024 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आगरा भट्टा आबू रोड में मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर माननीय रालसा के एक्शन प्लान अनुसार कानूनी साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पैनल एडवोकेट श्री भावाराम गरासिया ने महिला सशक्तिकरण एवं कल्याणकारी योजना एवं बेटी बचाओ अभियान पर विस्तार से जानकारी दी , अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई बच्चों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई एवं अपने-अपने कर्तव्य के बारे में जानकारी दी गई जिन बच्चों की आयु 6 से 14 वर्ष है उन्हें शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है अपने माता-पिता का कर्तव्य है कि विद्यालय से जोड़े घरेलू हिंसा के बारे में समझाया गया महिलाओं का सम्मान करने के बारे में समझाया गया कानूनी रूप से सभी समान है सभी को बराबर अधिकार हैं शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के बारे में जानकारी दी गई लिंग जांच कानूनी अपराध है कानून तोर पर महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं कानूनी जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक कर शक्ति दी गई सभी छात्र छात्राओं को समय सारणी अनुसार शिक्षा के क्षेत्र मे पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया आप सभी बालिकाएं अपने माता-पिता की भविष्य हो आप भविष्य में डॉक्टर कलेक्टर पुलिस अधीक्षक इंजीनियर शिक्षक मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री राष्ट्रपति बनने की आप में शक्ति है आपको इन सभी बातों से सशक्त रहना है आदि जानकारी दी गई शिविर में स्थानीय प्रिंसिपल अलका जी तालुका विधिक सेवा समिति आबू रोड सचिव बेबी वर्मा जी विद्यालय स्टाफ गण एवं अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया !

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply