सिरोही , राजस्थान ।

*आदर्श विद्या मंदिर नांदिया में बसंत पंचमी मनाई गई*

आदर्श शिक्षा समिति सिरोही द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर नांदिया के पवित्र प्रांगण में बसंत पंचमी के अवसर प्रधानाचार्य रमेश जी भाटी और अभिभावकों ने नव प्रवेशित भैया/बहिनों का विद्यारंभ संस्कार मां सरस्वती के समक्ष पूजन करके करवाया।

प्रधानाचार्य रमेश जी भाटी ने बताया कि हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में विद्यारंभ संस्कार भी महत्वपूर्ण संस्कार है।भारतीय संस्कृति में यह परंपरा प्राचीन समय से है कि बसंत पंचमी के दिन नौनिहालों का विद्यारंभ संस्कार यज्ञ के साथ करवाया जाता है। इस अवसर पर विद्या मंदिर के भैया/बहिनों और प्रधानाचार्य ने यज्ञ में आहुति भी दी।नव प्रवेशित भैया/बहिनों को स्लेट और पेन देकर मां सरस्वती का पूजन करवाकर विद्यारंभ संस्कार की शुरुआत की गई। अंत में प्रधानाचार्य ने बताया की विद्या की देवी मां सरस्वती हम सभी को सद्ज्ञान दे और निरंतर शिक्षा में क्षेत्र में प्रगति के पथ पर अग्रसर करे। आचार्य रमेश प्रजापत,रणजीत गर्ग,अशोक कुमार,प्रवीण गर्ग,चेलाराम देवासी,दलाराम देवासी,दरजाराम देवासी,लक्ष्मण सेन, रामाराम,भावेश घांची,मनीषा रावल,मीनाक्षी देवी,और हितेश कुमार ने भी यज्ञ के आहुति दी।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply