पिंडवाड़ा /सिरोही , राजस्थान ।

*विद्या मंदिर नांदिया द्वारा समर्पण सप्ताह पर सेवा निधि संग्रह*

आदर्श शिक्षा समिति सिरोही द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर नांदिया द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति से सुभाष चंद्र बोस जयंती तक समर्पण सप्ताह मनाया गया।जिसने प्रधानाचार्य रमेश जी भाटी ने बताया कि विद्या मंदिर द्वारा पूर्वोत्तर बचाओ,कुष्ठ निवारण,सीमा जागरण एवं विकास,सामाजिक संवेदना,जनजातीय शिक्षा के लिए समाज से धन जुटाकर जरूरतमंदों तक पहुंचाने का काम करते है।इस दौरान नर सेवा नारायण सेवा की भावना जागृत कर समाज से सहयोग प्राप्त करना है।विद्या मंदिर के विद्यार्थियों,शिक्षकों,प्रबंध समिति सदस्यों,अभिभावकों व समाज के सहयोग से 50282 रुपए समर्पण निधि संग्रहित की गई।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply