उपला खेजड़ा / आबूरोड ,सिरोही (राजस्थान) ,

– ग्रामीण सड़क सुधार और सुरक्षा के नाम दावा करती रही एक के बाद एक सरकारे, पर इस खस्ताहाल चढ़ाई भरे ढलान मार्ग की नहीं बदली तस्वीर और नहीं रुकी दुर्घटनाएं

-उपला खेजड़ा सड़क मार्ग के ढलान की चढ़ाई में उखड़ी डामर परत के बीच बढ़ रही खड्डों की गहराई, किनारो पर जगह छोड़ चुकी पटरी,गिरे पड़े पत्थरों के बड़े-बड़े रोड़े।

-उपला खेजड़ा- दानबोर मार्ग के गोला भामटा मुश्किल चढ़ाई के ढलान पर रोज घटित हो रहे सड़क हादसे।

आबूरोड, (सिरोही)

‌‌

(एक्सीडेंटल जोन-ग्रामीण सड़क मार्ग)

राजस्थान से गुजरात को जाने वाला जिले के आबूरोड पंचायत समिति का ग्रामीण सड़क मार्ग उपलाखेजड़ा- दानबोर के बीच का मात्र 200 मीटर सड़क मार्ग का ढलान और उसकी खस्ता हालत वहां से गुजरने वाले वाहन और उनमें सवार यात्रियों के लिए हर रोज घटित हो रहे हादसो के बाद किसी बड़ी दुर्घटना की खुली दावत दे रहा है।

– ग्रामीण सड़क सुधार और सुरक्षा के नाम दावा करती रही एक के बाद एक सरकारे, पर इस खस्ताहाल चढ़ाई भरे ढलान मार्ग की नहीं बदली तस्वीर और नहीं रुकी दुर्घटनाएं

उपलाखेजड़ा-दानबोर सड़क मार्ग के बीच गोला भामटा का ढलान मात्र 200 मी. का है, सर्पिलाकार चढ़ाई में वाहनों के धूएं छूट जाते हैं। लेकिन उससे भी ज्यादा खतरा 200 मीटर मार्ग के बीच डामर परत उखड़ती रहने से गहराई के खड्डों में टायर गतिहीन होकर जाम हो जाने का है। और ट्रक तो इन खड्डों में बेदम होते ही आगे से असंतुलित होकर उल्टे पांव अनियंत्रित रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। चढ़ाई के ढलान के इस मार्ग की दोनों सड़क पटरियो ने गहरी खाई का रूप ले लेने से वाहन चालकों को इधर कुआं इधर खाई की मझधार में वाहनों को पार करने की जुगत में असुरक्षित रूप से न चाहते हुए भी मुश्किल सफर से प्रतिदिन गुजरना पड़ता है। ढलान मार्ग के ऊपर बड़े-बड़े चट्टानी पत्थर गिरे हुए 15 वर्ष से अधिक का समय बीत गया इस अवधि में एक के बाद एक आने वाली सरकारो ने ग्रामीण सड़क सुधार, मरम्मत, सुधारीकरण और सुरक्षा के दावे जरूर किये परंतु रोज खस्ता हालत सड़क के बीच ढैर हो रहे इस ग्रामीण सड़क के मात्र 200 मी तक लंबाई की दुर्दशा पर किसी का ध्यान ही नहीं गया।

-गुजरात के निकटतम सड़क की यहां आकर मुसाफिर करने लगते हैं सड़क तुलना

–उपलाखेजड़ा -गोला भामटा -दानबोर सड़क से 1 किलोमीटर दूर गुजरात राज्य की पौसीना सड़क मार्ग की सड़क सीमा शुरू हो हो जाती हैं। गुजरात से आने वाले मुसाफिर जब इस गोला भामटा राजस्थान ग्रामीण सड़क के ढलान पर आकर इस सड़क दुर्दशा को देखते हैं तो गुजरात राज्य की मजबूत सड़क सुविधाओं की तुलना करने का परस्पर संवाद करते हुए सुनाई देते हैं।

फोटो–आबू रोड के उपलाखेजड़ा- दानबोर सड़क मार्ग के गोला भामटा चढ़ाई ढलान पर उखड़ी डामर परत के गहरे खड्डे, अस्तित्व खोती सड़क किनारे की पटरी, एवं चट्टान से गिरे बड़े पत्थरों के रोड़े।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply