सिरोही , राजस्थान ।

रिपोर्ट चौथमल सूर्याल ,

वराडा के राजकीय विद्यालय में मासिक बैठक का आयोजन।वराडा के राजकीय विद्यालय में जनवरी माह के अन्तिम कार्य दिवस पर संस्थाप्रधान भँवरलाल पुरोहित की अध्यक्षता में स्टाफ बैठक आयोजित हुई विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि उक्त बैठक में जनवरी माह में किये गए कार्यो की समीक्षा की गई एवं आगामी माह के करणीय कार्य आरकेएसएमबीके परीक्षा का आयोजन,दसवी व बारहवीं प्री बोर्ड परीक्षा का नियमानुसार आयोजन के बारे में दिशा निर्देश दिए गये इसके लिए अभिभावकों से सम्पर्क स्थापित कर विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति हेतु कक्षाध्यापकों की कहा गया, एसएनए में प्राप्त राशि का नियमानुसार व्यय कर वाउचर की उपलब्धता सुनिश्चित करने एव उपयोगिता प्रमाण पत्र के लिए सम्बंधित प्रभारियों को निर्देश दिए गए,सभी प्रभारियों को शाला दर्पण प्रभारी से समन्वय स्थापित कर समय पर सारी सूचनाओं को अपडेट करने के लिए कहा गया इस अवसर पर मोहनलाल सुथार, गोवाराम मेघवाल,मोहम्मद रफीक,लक्ष्मण कुमार,जोगेंद्र कुमार,बीएल मूंगिया,फिरदौस बेगम,उमेश कुमार,महेंद्र सिंह,भरत कुमार पुरोहित व पूजा उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply