पिण्डवाड़ा 28 जनवरी2024,

*चिकित्सा शिविर हुआ सम्पन्न*

भारत विकास परिषद पिण्डवाडा , वनवासी कल्याण परिषद पिंडवाड़ा एवम जी बी एच अमेरिकन हॉस्पिटल उदयपुर के तत्वाधान में, जनरल फिजीशियन, स्त्री रोग, आस्थि रोग, नाक ,कान व गला, नैत्र रोग तथा शल्य चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा परामर्श शिविर का आयोजन 28 जनवरी 2024 को आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय पिंडवाड़ा मे रखा गया शिविर मे जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल उदयपुर से फिजीशियन डाक्टर राहुल गंगोड़ा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंजली चौधरी, नाक,कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉ धीरज प्रशांत , नेत्र विशेषज्ञ डॉ छगनवीर सिंह, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विकास माली एवं शल्य चिकित्सक डॉक्टर यशपाल सिंह राठौड़ ने 168 रोगियों की जांच कर उचित परामर्श दिया। शिविर मे जनरल फिजीशियन के 34 रोगी, स्त्री रोग के 11 रोगी, नाक,कान व गला रोग के 22 रोगी, नेत्र रोग के 58 रोगी, अस्थि रोग के 36 रोगी एवं शल्य चिकित्सा के 7 रोगियों की जांच की गई l चिकित्सा शिविर में ब्लड शुगर की जांच निशुल्क की गई तथा सभी रोगियों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। नेत्र रोग के मोतियाबिंद के 34 रोगियों को ऑपरेशन हेतु जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल उदयपुर ले जाया गया l

इस अवसर पर राम मंदिर निर्माण कार्य मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले परिषद सदस्य नरेश जी मालवीय,रोहित जी मालवीय, गणतंत्र दिवस पर जिला स्तर पर सम्मानित गोविन्द सिंह चौधरी तथा उप खण्ड स्तर पर सम्मानित सुरेश कुमार प्रजापत परिषद सदस्य का परिषद परिवार द्वारा बहुमान कर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गई।

कार्यक्रम मे परिषद के अध्यक्ष राकेश कांगटानि,सचिव भवरेश प्रजापत, कोषाध्यक्ष विमल रावल, डॉ सी राम , डाक्टर दिनेश पुरोहित, डाक्टर रमेश खण्डेलवाल, गोविंद सिंह चौधरी, विजय प्रकाश गौतम, जगदीशजी तिवारी, विजय राज जी सोनी, लक्ष्मी नारायण खंडेलवाल, नरेश जी मालवीय, रोहित मालवीय वनवासी कल्याण परिषद के अशोक सेन, कैलाश जी रावल, सुरेंद्र सिंह जी ,महेश जी, लादूराम जी एवं आदर्श विद्या मंदिर के स्टाफ उपस्थित रहे ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply