*लायंस क्लब पिंडवाड़ा द्वारा कंबल एवम ऊनी वस्त्रों का वितरण*

V24 News /भूपेन्द्र पिण्डवाड़ा,

पिंडवाड़ा 27 जनवरी, 2024 ,

लायंस क्लब पिंडवाड़ा द्वारा शीत ऋतु में बचाव हेतु आयोजित सेवागतिविधियों के क्रम में आज पुनः मारकुंडेश्वर महादेव मंदिर अजारी के रावल ब्राह्मण धर्मशाला में सेवागतिविधि आयोजित की गई, जिसमे लगभग 125 आदिवासी महिलाओं एवं पुरुषो व वृद्धजनों को ऊनी कंबलो का वितरण किया साथ ही महिलाओं को ऊनी वस्त्र भी वितरित किए गए ।

लायंस क्लब के अध्यक्ष दिनेश जी रावल ने बताया की आदिवासी अंचल के गांवों में सर्दी से बचाव हेतु लायंस क्लब पिंडवाड़ा एवं बालकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा कंबल एवं ऊनी वस्त्रों के वितरण की सेवागतिविधी के तहत आज मुंबई निवासी भामाशाह एवं समाजसेवी केंजो ग्रुप के निदेशक हरीश भाई रावल एवं कनुभाई रावल द्वारा उनके पिताजी स्व हिम्मतराम जी रावल भंदर वालो की पुण्य स्मृति में यह कंबल व ऊनी वस्त्र वितरण की सेवागतिविधि आयोजित की गई है । इस अवसर पर लायंस क्लब इंटरनेशनल की प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी लायन मुकेश रावल , पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन हनीष रावल ,चार्टर सदस्य बाबूलाल मेवाड़ा एवम समाजसेवी अमृत भाई रावल ऐसाऊ व जयंतीलाल रावल ने उपस्थित होकर सेवागतिविधि का सफल आयोजन किया, पूर्व संभागीय अध्यक्ष हनीष रावल ने भामाशाह बंधुओ का साधुवाद एवं धन्यवाद ज्ञापित कर क्लब अध्यक्ष लायन दिनेश रावल के नेतृत्व में क्लब द्वारा की जा रही सामाजिक सरोकार की उत्कृष्ट सेवा गतिविधियों की प्रशंसा कर क्लब पदाधिकारियों को बधाई देकर इसी तरह दीन बंधुओ की सहायता करने के लिए प्रेरित किया ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply