सिरोही , राजस्थान

रिपोर्ट सुरेश पुरोहित ,

महात्मा गाँधी राजकीय विधालय का वार्षिकोत्स्व आयोजित

सिरोही। निकटवर्ती पाड़ीव में महात्मा गाँधी राजकीय विधालय में वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर अतिथियों ने माँ सरस्वती के मंदिर में दीप प्रज्वलित क़र माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पिईईओ हितेश लुहार ने अपने उद्धबोधन में कहा कि शिक्षा साथ साथ सांस्कृतिक व शारीरिक कार्यक्रमों में बच्चों को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए, इसी कड़ी में भामाशाह पारसमल नागोत्रा ने विधालय में हर संभव सहयोग करने कि बात कही।

वार्षिकोत्स्व कार्यक्रम में रेनबो में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों कि प्रस्तुति दी वही भामाशाह, समाजसेवियों को साफा, माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया वही दानदाताओं का मोमेंटो भेट क़र विधालय प्रशासन ने स्वागत किया। एवं प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देशाराम मेघवाल सरपंच, तथा अध्यक्ष हितेश कुमार लुहार(पीईईओ) पाडीव रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई। तत्पश्चात नन्ही छात्राओं द्वारा वेलकम डांस प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा केसरी के लाल,गुजराती गरबा,लूंगी डांस,घूमर,देशभक्ति गीत संदेशे आते हैं,रणछोड़ रंगीला,बिहू नृत्य,काली काली थार,माथे सजे बरलो,भारत का बच्चा-बच्चा आदि गीतों पर विद्यार्थियों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा देश भक्ति ड्रामा,माइम ड्रामा, इलेक्शन ड्रामा,योगा कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के भामाशाहों पारसमल नागोत्रा,जीतेन्द्र अग्रवाल,सुरेश पुरोहित, मगनलाल घांची,एवं अतिथिओ का सम्मान भी किया गया। साथ ही विद्यालय के प्रतिभावान छात्रों तथा राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेने वाले छात्रों का भी सम्मान किया गया। विद्यालय में स्टूडेंट ऑफ ईयर का अवार्ड शिव कक्षा 8 को दिया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन नरेंद्र सिंह ने किया गया। कार्यक्रम में छात्रों के लिए मिष्ठान की व्यवस्था पारसमल जैन की गई। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती भावना,सुधा सगरवंशी, रतन कंवर,कोमल कंवर, महिपाल सिंह,विक्रम कुमार,राहुल मिस्त्री,दुर्गा सिंह,मोनिका शर्मा, प्रियंका राठौड़,मेहुल चौबेसा,मगनलाल घांची इत्यादि का सहयोग रहा।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply