सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की लगाई गुहार

सिरोही , राजस्थान ।

निकटवर्ती गांव पाड़ीव मे पुराने बस स्टेण्ड पर गांव के सेवानिवृत अध्यापक लक्ष्मीनारायण रावल ने सरकारी भूमि पर जो यातायात साधनों व राहगीरों के आवागमन करने वाली जमीन पर वार्ड संख्या 3 मे ग्रामपंचायत की मिलीभगत से बिच रास्ते मे ही अवैध रूप से अतिक्रमण क़र सीमेंट से पक्का पेडला व उसी पर पानी का टांका बनाया है ।

जिला प्रशासन से मांग करते हुए पाडीव निवासी सुरेश पुरोहित ने बताया कि मैं पत्रकार के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हूँ और मैं हमेशा गांव मे अवैध रूप से चल रहे कामो कि आवाज अखबारों के माध्यम से बुलंद करते रहता हूँ।

उन्होंने जिला कलेक्टर शुभम चौधरी को अतिक्रमण हटाने की शिकायत देकर बताया की पाडीव मे कबूतर चबूतरे के पास सरकारी भूमि पर कब्जा करके अतिक्रमण किया है । अतिक्रमी व ग्रामपंचायत के दोषी कर्मचारियों पर कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है.

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply