झाड़ोली / पिंडवाड़ा, राजस्थान।

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाडोली मे उत्साह से मनाया गया कॅरिअर डे

प्रधानाचार्य कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय मे कॅरिअर डे का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एडवोकेट तरुण आढा, एडवोकेट अल्पेश आढा तथा ब्राईट वुड इंस्टिट्यूट ऑफ होटल एंड एविएशन के प्रतिनिधि चंद्रपाल सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को कॅरिअर संबंधी जानकारी प्रदान की.

इस अवसर पर विद्यालय मे उद्योग एवं व्यापार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कला और वाणीज्य संकाय संबंधी स्टाल लगाकर विधार्थियो को उनके कॅरिअर संबंधी जानकारियां प्रदान की गयी.इस अवसर पर संस्था प्रधान श्याम सुंदर व्यास, वाइस प्रिंसिपल जितेंद्र रावल, कार्यक्रम प्रभारी मनोहर सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा.

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply