राजस्थान : माउंट आबू/ सिरोही ,

रिपोर्ट किशनलाल ,

अयोध्या श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 22 जनवरी 2024 को सम्पूर्ण राजस्थान में सार्वजनिक अवकाश एवं मांस -मदिरा की दुकानें एक दिवसीय संपूर्ण राजस्थान में बन्द रखने की मांग को लेकर माउंट आबू में अर्बुद ब्राह्मण समाज एवं सर्व समाज, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा(पंजी०), विप्र सवांद राजस्थान एवं खुशी सेवार्थ ट्रस्ट के समाज बंधुओ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जी के नाम श्रीमान उपखण्ड अधिकारी जी सालुखे गौरव रविंद्र जी को ज्ञापन दिया गया एवं अवकाश की एवम मांस मदिरा की दुकान बंद रखने की मांग की गई।

ज्ञापन देने में गौरव कौशिक एडवोकेट, सुरेश थिंगर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, सौरव कौशिक अभिनंदन दीक्षित यशवंत अंकुश अग्रवाल सुरेंद्र गिरी अक्षय चौहान आदि उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply