मुंबई / महाराष्ट्र ,

रिपोर्ट सुरेश पुरोहित ,

राजभवन मुम्बई में *महाराष्ट्र जन गौरव पुरस्कार-2024* का भव्य आयेजन ।

पुरस्कार मिलने का अर्थ दूसरों की *निस्वार्थ सेवा* करने के लिए और अधिक ज़िम्मेदारी लेना है। – देवेंद्र ब्रह्मचारी

*श्रद्धेय देवेंद्र ब्रह्मचारी जी* को सर्व समाज में सदभाव और शांति के कार्यो के लिए …सपना सुबोध सावजी ट्रस्ट’ के तत्वाधान में आज मुंबई राजभवन में राज्यपाल श्री रमेश बैस जी के कर कमलों द्वारा ‘महाराष्ट्र जन गौरव पुरस्कार -2024’ से मुझे पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर अपने सारगर्भित उद्बोधन में ” *ब्रह्मचारी जी* ” ने कहा कि

पुरस्कार मिलने का अर्थ दूसरों की *निस्वार्थ सेवा* करने के लिए और अधिक ज़िम्मेदारी लेना है। श्री देवेंद्र ब्रह्मचारी जी की भूमिका को रेखांकित करते हुए राज्यपाल रमेश बैस जी ने कहा कि यह देश और विश्व आप जैसे व्यक्ति की उपस्थिति से धन्य है, जो निरन्तर आध्यात्मिक जागरूकता व सर्व- समाज के उत्थान के लिए अनवरत कार्य करते चले आ रहे हैं। ‘

*सपना सुबोध सावजी ट्रस्ट*’ महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री श्री सुबोध साहो जी और डॉ राहुल साहो द्वारा आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहिम श्री रमेश बैस जी ,जैन साधक श्रद्धेय श्री देवेन्द्र ब्रह्मचारी जी, भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा, फ़िल्म अभिनेता सचिन पिलगांवकर सहित अनेक गणमान्य विभूतियाँ उपस्थित रहीं।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply