संस्था नन्नी सी जान और राजस्थान पुलिस ने जरूरतमंद लोगों को बाटे ऊनी कंबल

सर्दी से बचाव को लेकर संस्था की मुहिम, गरीब तबके के लोगों के चेहरे पर आए खुशी

राजस्थान : माउंट आबू / सिरोही

रिपोर्ट किशनलाल,

पर्यटन नगरी माउंट आबू में जहा सर्द ऋतु का प्रकोप जारी हे तो वही पिछले 7 वर्षों से संस्था नन्नी सी जान प्यारी सी मुस्कान की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवाओं द्वारा कंबल वितरण की पहल चलाई गई। संस्था के सचिव हरीश कुमार गोयल ने बताया की हमारी संस्था द्वारा प्रति वर्ष बस्तियों में कंबल ऊनी वस्त्र बांटे जाने की पहले चलाई जा रही हे संस्था विभिन्न क्षेत्रों में जेसे शिक्षा के लिए स्कूलों में पाठ्य पुस्तक वितरण, कोरोना काल में भी संस्था ने आगे आ कर कार्य किया हे। संस्था के इस कार्य के लिए पुलिस उप निरीक्षक हिम्मता राम ने सराहना की और बताया कि संस्था बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है गरीब तापको के लिए।

इस मौके पर अध्यक्ष प्रदीप चौहान, सचिव हरीश कुमार गोयल, पर्यावरण प्रेमी दक्ष कोरी, उपाध्यक्ष अभिषेक थिंगर, सहसचिव सलमान खान, कोसाध्यक्ष नीरज मीना , जीतू राज सोलंकी, महेंद सिंह सिसोदिया , हेड कांस्टेबल विक्रम कुमार , भागीरथ सिंह , सुभाष कुमार आदि मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply