राजस्थान : माउंट आबू /सिरोही ,

रिपोर्ट किशनलाल ,

तीन दिवसीय शरद महोत्सव का हुआ समापन , नववर्ष के स्वागत पर मेगा नाइट का हुआ आयोजन

नववर्ष के स्वागत पर मेगा नाइट का हुआ आयोजन ,

कलाकारों द्वारा दी गई रंगारंग प्रस्तुतियां,

मेगा नाइट में पर्यटको की दिखी भीड़ ,

नए साल का जश्न आतिशबाजी के साथ 2024 का किया स्वागत ,

सिरोही जिले की पर्वतीय पर्यटन नगरी माउंट आबू में तीन दिवसीय शरद महोत्सव का विभिन्न प्रतियोगिता के साथ समापन किया गया..पर्यटन विभाग नगर पालिका व जिला प्रशासन के द्वारा यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया..जिसके तहत इस महोत्सव में नव वर्ष को लेकर के पर्यटकों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता व अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए.।

प्रतियोगिता में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले को उपखंड अधिकारी के द्वारा सम्मानित भी किया गया…जिसको लेकर के आज देर शाम को नववर्ष के स्वागत को लेकर मेगा नाइट का आयोजन किया गया.. पोलो ग्राउंड के अरावली रंग पर कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी और देश के कोने-कोने से आए पर्यटकों है बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे इस कार्यक्रम का आनंद लिया।

इस दौरान कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी सिद्धार्थ पालानीचामी पालिका आयुक्त रामकिशोर पालिका अध्यक्ष जीतू राणा पार्षदों अधिकारियों और भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी सतीश सेटी व बड़ी संख्या में शहर की गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

उसके बाद देर रात्रि को 12:00 बजे नव वर्ष 2024 के स्वागत को लेकर पोलो ग्राउंड में नगर पालिका माउंट आबू के द्वारा जमकर आतिशबाजी के बीच सभी ने नव वर्ष बनाया माउंट आबू के तमाम होटलों में भी नववर्ष चलते विभिन्न पार्टियों का भी आयोजन किया गया और पर्यटकों ने इस नव वर्ष पर माउंट आबू में घूम कर ऐतिहासिक तस्वीरे भी कैद की.. नव वर्ष को लेकर पर्यटकों की बड़ी संख्या में भीड़ देखी गई और शहर के तमाम बाजार भी पर्यटकों से गुलजार नजर आए सड़क मार्ग पर वाहनों की भी बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिली तीन दिवसीय शरद महोत्सव पर आज मेगा नाइट के साथ आतिशबाजी कर नववर्ष मनाया ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply