राजस्थान : आबूरोड,( सिरोही)

धंसा हेडपंप, आधा ही भर पाते पात्र, उपकरण जोड़कर ऊंचाई नहीं बढ़ाने से ग्रामीणों की बढी मुश्किले।

उमरणी के वार्ड नंबर 2 में सड़क किनारे वीर बावसी के पास भोमाराम की दूकान के सामने का एकमात्र पेयजल स्रोत हैंडपंप का आधा हिस्सा धंसा होने से सीधा पानी का पात्र रखकर पानी नही भर पाते!

आसपास कोई अन्य जल स्रोत भी नहीं होने से आसपास की आबादी के ग्रामीण इसी हेड पंप से पानी भरते हैं, लेकिन यह हेडपंप भी धंसा होने पर अतिरिक्त उपकरण जोड़कर ऊंचाई नहीं बढ़ाने से पानी भरने की समस्या ज्वलंत हो उंठी है।

-हेडपंप में पर्याप्त जल स्तर होने के बावजूद पानी भरने के पात्रों मे सुविधाजनक रूप से नहीं भर पाते पेयजल। -अतिरिक्त उपकरण नहीं जोड़ कर ऊंचाई नहीं बढ़ाई जाने से पात्र झुकाकर पानी भरने की विवशता ।

उमरनी ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 2 में वीर बावसी के पास भोमाराम की दुकान के सामने सड़क के पास स्थित हेडपंप की जल सुलभ सुविधा अतिरिक्त उपकरण नहीं जोड़कर ऊंचाई नहीं बढ़ाई जाने से दुविधा बन गई है।

वार्ड के वेलाराम पुत्र मीना जी ने बताया कि इस हेडपंप में पर्याप्त जल स्तर है, लेकिन हेडपंप के प्रवाह पाइप के नीचे आसानी से पात्र सीधा रखने की की जगह नहीं होने सीधा पात्र में पानी नहीं भर पाते हैं, अतिरिक्त उपकरण जोड़कर के इसकी ऊंचाई नहीं बढ़ाई जाने से लोगों को बड़ी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

फोटो : उमरनी के वार्ड नंबर 2 में हेड पंप की अतिरिक्त उपकरण जोड़कर ऊंचाई नहीं बढ़ाई जाने से पात्र को झुका कर मुश्किल से पानी भरने का प्रयास करता स्थानीय ग्रामीण।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply