राजस्थान : पिंडवाड़ा /सिरोही ,

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाडोली ब्लॉक पिंडवाड़ा

शैक्षिक भ्रमण कर सिरोही लौटा मॉडल स्कूल विधार्थी दल ,

स्थानीय विद्यालय से दिनाँक 24 दिसंबर को 50 विद्यार्थियों सहित कुल 62 सदस्यों का दल शैक्षिक भ्रमण हेतु दिल्ली- मथुरा- आगरा रूट पर गया|शैक्षणिक भ्रमण सकुशल पूर्ण कर झाडोली लौट आया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक, प्राकृतिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक महत्व की स्थानों- जयपुर का आमेर किला, नाहरगढ का बायोलोजिकल पार्क, भानगढ़ का किला अलवर, सरिस्का टाइगर रिजर्व, घना पक्षी विहार अभ्यारण, वृंदावन, गोकुल,रमन-रेती, श्री बांकेबिहारी मंदिर वृन्दावन,श्रीकृष्ण जन्म भूमि मथुरा,आगरा ताजमहल आदि स्थानों का भ्रमण कर ज्ञानवर्धन किया|

संस्था प्रधान श्याम सुंदर व्यास ने बताया कि विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों को नियमित डायरी में नोट किया तथा भोजन, आवास एवं आवागमन की माकूल व्यवस्थाओ का आनंद लेते हुए विद्यार्थियों ने इस यात्रा को पूरा किया। इसी यात्रा में छात्रों ने मॉडल स्कूल दूदू, थानागाजी,सोजत आदि का अवलोकन भी किया|

यात्रा में छात्र प्रभारी के रूप मे जितेंद्र रावल उप प्रधानाचार्य व छात्रा प्रभारी के रूप अतिथि शिक्षिका ममता व्यास तथा राम सिंह सैनी, सोनाराम मीणा आदि ने स्व खर्ष से इस शैक्षिक भ्रमण में को पूर्ण किया | झाडोली पहुँचने पर अभिभावकों ने सभी का अभिनंदन किया |

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply