राजस्थान – आबूरोड, (सिरोही),

*नासूर* *गाल* *का* *मर्ज* , *मालियावास* *का* *मरीज* ‘ *लाला* , *अब* *जूझ* *रहा* *जिंदगी* *की* *जंग* ।

– आबूरोड शहर के निकट सियावा ग्राम पंचायत के मालियावास निवासी गाल के मर्ज का गंभीर रोगी लाला पुत्र तेजा गरासिया की दुर्दशा।

आबू रोड शहर के निकट सियावा ग्राम पंचायत के मालियावास निवासी लाला पुत्र तेजा गरासिया के गाल का मर्ज अब गहरा गया है, प्रारंभ में गाल के ऊपर हल्की गांठ दिखाई देने लगी और उसके बाद गांठ का आकार बढ़ता गया अंदर से घांव और अब पानी रक्त का भराव और रस रिसने लगा है!

असहनीय दर्द के मारे मरिज लाला पीड़ा को झेल नहीं पाने की दशा में आंसू बहाता रहता है।

– इधर मर्ज का दर्द उधर परिवार पालन की चिंता:

-गाल के मरीज लाला के परिवार में दो पुत्रियां व तीन मासूम पुत्र व पत्नी है। झोपड़ी और कच्चे घर में रह रहे इस मरीज के परिवार पालन की चिंता भी कम नहीं है।

मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले मुखिया की इस बीमारी के गांल के घांव को देखकर इनके मासूम बच्चे और पत्नी की आंखें भर जाती है।

फोटो:– आबू रोड शहर के निकट सियावा ग्राम पंचायत के मालियावास में गाल के नासूर घाव का गंभीर मरीज लाला पुत्र तेजा एवम परिवार ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply