सिरोही , राजस्थान ।

भारत विकास परिषद् शाखा पिण्डवाडा द्वारा ग्राम पंचायत वरली के राजकीय प्राथमिक विधालय मोटाखेतर के 102 विधार्थियों को स्वेटर वितरित किये गये. परिषद के सेवा प्रकल्प प्रभारी गोविन्द सिंह चौधरी ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी परिषद शाखा पिण्डवाड़ा की ओर से 500 स्वेटर वितरित करने के लक्ष्य के अन्तर्गत आज 102 स्वेटर वितरित किए गए।

उक्त कार्यक्रम के अवसर पर परिषद के डॉ रमेश खण्डेलवाल द्वारा सभी विधार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित विधालय में शिक्षा ग्रहण करने एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया. संस्था प्रधान लव चौधरी द्वारा परिषद की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी व परिषद का आभार प्रकट किया गया। नए स्वेटर पाकर सभी विधार्थियों के चहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर परिषद के महेंद्र गुप्ता, भेराराम कुम्हार, अमित पुरोहित, विजयराज सोनी, दीपक कुमार सैन आदि उपस्थित थे.

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply