पिण्डवाड़ा / सिरोही, राजस्थान , दिसम्बर 21 ,2023

बाल मित्र पुस्तकालय का उद्घाटन एवं निःशुल्क ऊनी स्वेटर किए वितरित

पिईईओ सिवेरा अधीनस्थ विद्यालय राजकीय प्राथमिक विद्यालय ,गोलिया सिवेरा में पधारे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री सुरेश जी प्रजापत के मुख्य आतिथ्य एवं पिईईओ श्री बाबूलाल जी मीणा एवं हेड टीचर श्री जसवंत सिंह जी के विशिष्ट आतिथ्य में स्थानीय विद्यालय में बाल मित्र पुस्तकालय का उद्घाटन हुआ।

जिससे प्रारंभ से ही नन्हें विद्यार्थियों में पठन में रुचि एवं जीवन में पुस्तकों के महत्व से परिचित करवाया जा सके।इस अभिनव पहल के लिए CBEO सुरेश जी प्रजापत एवम् peeo बाबूलाल मीणा ने सहदेव गुर्जर और विद्यालय स्टाफ के कार्य की सराहना की।पूर्व में भी विद्यालय स्टॉफ द्वारा स्वयं के आर्थिक सहयोग से विद्यार्थियों हेतु टाई, बेल्ट,id कार्ड की व्यवस्था की जा चुकी है।

साथ ही आज स्थानीय स्टाफ और ग्रामीणों के आर्थिक सहयोग से विद्यालय में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों को ‘सर्दी की वर्दी अभियान -3’ के तहत ऊनी स्वेटर वितरित किए जिससे काफी हद तक इस कड़कड़ाती ठंड में बच्चों को सहूलियत मिलेगी । स्वेटर प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे फुले नहीं समा रहे थे।

इस मौके पर स्थानीय विद्यालय के संस्थाप्रधान श्री प्रभुदास जी व स्थानीय स्टाफ श्री सहदेव जी गुर्जर एवं श्रीमती केशर मेघवाल ,भंवरलाल जी रेबारी, मुकेश जी चोपडा, APF से श्री विक्रम, श्री हेमराज शर्मा ,श्री कृष्ण कुमार यादव एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।सर्दी की वर्दी अभियान के द्वारा सहदेव गुर्जर ने अब तक इन विद्यालयों के शिक्षक साथियों के सहयोग से निम्नलिखित विद्यालयो में स्वेटर उपलब्ध करवाए है – राप्रावि. गोलिया सिवेरा, राप्रावि. गोलिया मूरी, राउप्रावि झांकर, राउप्रावि मूरी।पूरे राजस्थान में अब तक 10 जिलों के लगभग 4000 विद्यार्थियों तक अभियान पहुंच चुका है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply