सिरोही , राजस्थान ।

भारत विकास परिषद् शाखा पिण्डवाडा द्वारा ग्राम पंचायत वालोरिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय वालोरिया के 145, राजकीय प्राथमिक विधालय रडाफली के 64 व ग्राम पंचायत पानियाफली के राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय पानियाफली के 86, राजकीय प्राथमिक विधालय खादरीफली के 71 कुल 366 विधार्थियों को स्वेटर वितरित किये गये. परिषद के सेवा प्रकल्प प्रभारी गोविन्द सिंह चौधरी ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी परिषद शाखा पिण्डवाड़ा की ओर से 500 स्वेटर वितरित करने के लक्ष्य के अन्तर्गत आज 366 स्वेटर वितरित किए गए। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी सुरेश प्रजापत द्वारा सभी विधार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित विधालय में शिक्षा ग्रहण करने एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया. परिषद के शाखा अध्यक्ष राकेश कांगटानी द्वारा आदिवासी क्षेत्र के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं का इसी प्रकार भविष्य में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।

नए स्वेटर पाकर सभी विधार्थी झूम उठे तथा सभी विधार्थियों द्वारा शिक्षकों के मार्गदर्शन में अनुशासित रहकर नियमित अध्ययन करने का आश्वासन दिया गया I इस अवसर पर परिषद के डॉ रमेश खण्डेलवाल, भवरेश प्रजापत, धर्मेंद्र खण्डेलवाल, भेराराम कुम्हार, संजय खण्डेलवाल, विजयराज सोनी, प्रधानाचार्य जीवाराम कुम्हार, गोपीराम, बीसराम मीणा, भरतराज, अनिता, कल्पेश डोडियार, प्रभुराम, विमल मीणा, लक्ष्मी परिहार, भागचंद, दिनेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, जितेंद्र कुमार, जयशंकर पुरोहित, सुनील कुमार, लेखराज, मसरूराम आदि शिक्षक उपस्थित थे.

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply