जालोर , राजस्थान।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे दिन रविवार को जागरूकता वैन आहोर के अजीतपुरा व काम्बा ग्राम पंचायत पहुँची जिस पर महिलाओं एवं ग्रामीणों द्वारा पारम्परिक वेशभूषा में जागरूकता वैन का स्वागत किया। जागरूकता वैन द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक किया गया साथ ही विभागों द्वारा हेल्प डेस्क पर योजनाओं में पात्र व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन किया गया।

इस अवसर पर आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, आहोर उपखण्ड अधिकारी कुसुमलता चौहान, तहसीलदार हितेश त्रिवेदी, विकास अधिकारी अशोक कुमार माली, सीबीईईओ मनोहरसिंह, आहोर नगरपालिका अध्यक्ष सुजाराम प्रजापत, अजीतपुरा सरपंच पंखी कंवर, काम्बा सरपंच जडावी देवी, काम्बा उप सरपंच महेन्द्र सिंह जोगावा, समाजसेवी किशोरसिंह अजीतपुर मौजूद रहे।

कार्यक्रम में आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जागरूकता वैन प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुँचेगी। यात्रा के दौरान केन्द्र व राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप केन्द्र सरकार की योजनाओं से अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभांवित करेगी जिससे उनके सपने साकार हो सकेंगे ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply