माउन्ट आबू/ सिरोही , राजस्थान।

( रिपोर्ट किशनलाल )

*केंद्रीय विद्यालय संगठन के 60 वें स्थापना दिवस का आयोजन किया गया,

श्री केंद्रीय विद्यालय, आबू पर्वत में आज केंद्रीय विद्यालय संगठन के 60 वें स्थापना दिवस का आयोजन किया गया|

इस अवसर पर विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए| बच्चों द्वारा मिशन मंगलम, आयो रे शुभ दिन आयो रे, मैनु रंग दे बंसती जैसे गानों पर डांस प्रस्तुत किए| विद्यालय की छात्रा कुमारी आईना गोयर एवं मास्टर विजय ने केंद्रीय विद्यालय की स्थापना एवं उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला| इस अवसर पर प्राचार्य ओम प्रकाश जाखड़ ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन इस वर्ष अपनी 60 वां स्थापना दिवस हीरक जयन्ती के रूप में मना रहा है|

प्राचार्य ओमप्रकाश जाखड़ ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना 15 दिसंबर 1963 को उच्च गुणवत्ता वाले शैक्षिक प्रयासों के माध्यम से उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए ज्ञान / मूल्यों को प्रदान करने और अपने छात्रों की प्रतिभा, उत्साह और रचनात्मकता का पोषण देने के उद्देश्य से किया गया था| वर्तमान में देश में कुल 1255 केंद्रीय विद्यालय हैं जिनमें तीन भारतीय दूतावास मास्को, तेहरान और काठमांडू में स्थित है| इनमें लगभग 14 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत है|

इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय संगठन की आयुक्त निधि पांडे के संदेश को प्राचार्य द्वारा प्रसारित किया गया जिसमें आयुक्त निधि पांडे ने संदेश दिया कि हीरक जयन्ती सिर्फ इन 60 वर्षों के सफर का ही नहीं, अपितु यह हमारे शिक्षकों कर्मचारियों और विद्यार्थियों के समर्पण एवं परिश्रम का परिचायक है |

स्थापना दिवस के इस मौके पर बच्चों को केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली की गौरवशाली प्रगति यात्रा को लाइव स्ट्रीमिंग द्वारा दिखाया गया जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संभोधित किया| विद्यालय के प्राथमिक विभाग के बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा इस अवसर पर सामुदायिक भोज का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों द्वारा छोले पूरी, इडली सांभर, पकोड़े, सैंडविच, खमन ढोकला, जूस, भेल पूरी कि स्टाल लगाई गई जिसका सभी ने चाव से आनंद लिया| कार्यक्रम में मंच संचालन मगना राम माली ने किया|

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply