जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे। भाजपा की तरफ से विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम का एलान किया है। रक्षामंत्री राजस्थान सिंह व पार्टी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उनके नाम की घोषणा की गई।

भजनलाल शर्मा सांगानेर से विधायक हैं और पार्टी के महामंत्री हैं। विधायक दल की बैठक में भजनलाल को विधायक दल का नेता चुना गया। विधायकों ने उन्हें अपना नेता चुना। पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से उन्हें चुना गया है। विधायक दल की मीटिंग से पहले नेता पर्यवेक्षकों से मिले थे।

भजनलाल शर्मा मूल रूप से भरतपुर के रहने वाले हैं। संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं। भाजपा ने उन्हें पहली बार जयपुर की सांगानेर से चुनाव लड़ाया था। पार्टी ने मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजनलाल को उम्मीदवार बनाया था। भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोटों से हराया था।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply