जयपुर, राजस्थान।

विधानसभा सभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जयपुर में सतरंगी सप्ताह के छठे दिन महिला रंगोली एवं महिला मार्च का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित हजारों महिलाओं ने आमजन को मतदान का संदेश दिया।वोट करूंगी, तभी तो बढ़ूंगी थीम पर आयोजित महिला रंगोली एवं महिला मार्च कार्यक्रम में जिला स्वीप आइकॉन श्रीमती वाणी पांडे, श्री तपस्वी शर्मा, श्री अक्षय भटनागर ने भी अपने संबोधन एवं प्रस्तुतियों से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. शिल्पा सिंह ने मौके पर मौजूद हजारों महिलाओं एवं प्रतिभागियों को मतदान की शपथ दिलवाई। आशा सहयोगिनियों एवं आंगनबाड़ियों ने इस मौके पर मतदाता जागरूकता संदेशों पर आधारित रंगोली सजाई एवं इसके बाद हजारों

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply