मुख्य सूचना आयुक्त श्री हीरालाल सामरिया ने केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की।

श्री सामरिया ने उन्हें इस वर्ष आरटीआई के 90 प्रतिशत से अधिक मामले सुलझाने के बारे में भी जानकारी दी। श्री सामरिया ने इससे पहले तीन वर्ष तक सूचना आयुक्त के रूप में कार्य किया है।

6 नवंबर, 2023 को मुख्य सूचना आयुक्त का पद भार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पहली बार राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह से मुलाकात की है।

डॉ. जितेन्द्र सिंह के साथ एक घंटे की बैठक के दौरान, श्री सामरिया ने बताया कि सूचना का अधिकार (आरटीआई) अपील/शिकायतों की निपटान दर पहली बार 2023-24 के चालू वित्तीय वर्ष में 90 प्रतिशत को पार कर गई है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply