सिवेरा/ पिंडवाड़ा सिरोही, राजस्थान।

दीपावली अवकाश में भी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवेरा में चल रही अतिरिक्त क्लास, कक्षा 8 के बच्चे कर रहे पढ़ाई ।

सिवेरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में दीपावली अवकाश में भी रोजाना सुबह 8 से दोपहर 12बजे तक nmms परीक्षा की तैयारी को लेकर कक्षा चल रही है।

NMMS परीक्षा 19 नवंबर को हुई संपन्न।

अन्त्योदय फाउंडेशन मुम्बई के सहयोग से सहदेव गुर्जर के निर्देशन में अंत्योदय एनएमएमएस की तैयारी को लेकर अंत्योदय अतिरिक्त कक्षा चलाई जा रही है।

शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कक्षा 8 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एनएमएमएस की परीक्षा आयोजित की जाती है। जिसमें चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9-12 वीं तक प्रतिवर्ष 12000 रुपए की राशि दी जाती है। ऐसे में इस वर्ष सिवेरा ग्राम पंचायत से 16 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।जिनके लिए नियमित विद्यालय समय के अलावा अतिरिक्त कक्षा चला कर एवं अवकाश के दिन अतिरिक्त कक्षा से अध्ययन करवाया जा रहा है। रीजनिंग, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषयों के अध्यापन के लिए किरण को नियुक्त किया गया है।प्रधानाचार्य बाबूलाल मीणा एवम् हेड टीचर जसवंत सिंह चौहान द्वारा समय समय पर विधार्थियों को मोटिवेट किया जाता हैं।स्कूल में कक्षा में पढाई करते हुए विद्यार्थीसहदेव गुर्जर ने अन्त्योदय फाउंडेशन से विद्यार्थियों को NMMS , नवोदय तैयारी के लिए निशुल्क गाइड भी उपलब्ध करवाई है।बहुत जल्द नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए भी अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।स्कूल शिक्षा विभाग राजस्थान शासन सचिव नवीन जैन भी इस प्रयास की सोशल मीडिया माध्यम से सराहना कर चुके है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply