पिंडवाड़ा, सिरोही राजस्थान।

*सिरोही संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर नांदिया का दबदबा*

सिरोही संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बालिका आदर्श विद्या मंदिर सिरोही में किया गया। जिसमे आदर्श विद्या के भैया बहिनों ने भाग लेते हुए 25 मीटर दौड़ में भैया शिवम और बहिन निक्कू, चम्मच दौड़ में बहिन दीपू, दोनों पाव से आगे कूदना में बहिन हीना, मेंढक दौड़ में बहिन योगिता, हाथो पर चलना में भैया अरविंद, 80 मीटर दौड़ में भैया सोनाराम, चम्मच दौड़ में कुलदीप सिंह और बहिन जाह्नवी, पात्र में गेंद डालना में भैया राहुल, हाथों से गुलाची खाना में भैया दीपेश, प्लेट जमाना मे भैया प्रवीण, लंबी कूद में बहिन मनीषा, गेंद फेकना मे कुलदीप सिंह और बहिन संध्या, बोरी दौड़ में उर्वशी और म्यूजिकल चेयर में भैया अरविंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिनको वंदना दर्शन कार्यक्रम में अतिथि महोदय भोपाल सिंह जी सिलवनी द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रमेश कुमार भाटी ने भैया बहिनों को जीवन पथ पर इसी तरह आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply