पेयजल समस्या को लेकर नई झाडोली के वाशिंदों ने सौंपा ज्ञापन ।

पिंडवाड़ा / सिरोही , राजस्थान।

निकटवर्ती गाँव झाडोली के वार्ड 13 के ग्रामीण महिलाओं ने जलदाय विभाग सहायक अभियंता कार्यालय के लिपिक चंदन सिंह को लिखित ज्ञापन दिया । जिसमें बताया गया है कि जलदाय विभाग के कर्मचारियों द्वारा जल आपूर्ति में भेदभाव किया जा रहा है , क्षेत्र में पेयजल लाइन का लो प्रेशर से मात्र 30 मिनट ही पेयजल सप्लाई दिया जाता है । जिससे पानी पीने को भी नही मिल रहा है ।

जबकि गांव के अन्य क्षेत्रों में विभाग के कर्मचारी द्वारा पेयजल की सप्लाई ज्यादा घंटो तक दी जाती है । झाड़ोली गांव के वार्ड 13 की महिलाए पेयजल सप्लाई समस्या की शिकायत लेकर पिंडवाड़ा जलदाय विभाग सहायक अभियंता दफ्तर पहुची ।

मगर सहायक अभियंता वहां पर नही मिले ,जिससे लिपिक को ज्ञापन दिया गया । उन्होंने आश्वासन दिया कि जल आपूर्ति सही करेंगे ।

महिलाओं ने बताया है कि 7 दिन में पेयजल सप्लाई सही नही हुई तो कार्यालय पर धरना देंगे । उसके बाद महिलाए स्थानीय सरपन्स कैलाश सुथार के निवास पर गई मगर वो भी नही मिले ।

महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की गम्भीर समस्या है मगर कोई ध्यान नही दे रहे है । जबकि गांव के जलाशय पूरे भरे हुए है , फिर भी पेयजल की दिक्कत हो रही है। स्थानीय पंचायत प्रशासन एवं जलदाय विभाग को पेयजल की समस्या का स्थाई ठोस समाधान करना चाहिए , जिससे गांव के वासिंदो को पेयजल की समस्या नही हो ।

महिलाओं में संतोष कुँवर, हीरा कुँवर, रुक्मणि कुँवर, जशोदा देवी ,मंजू कुँवर ,आशा देवी ,अनिता देवी ,कैलाश देवी एवम ग्रामवासी सुरेश मेघवाल, हिम्मत घांची, जसवंत सिंह, मीठालाल आदि मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply