माउंट आबू / किशनलाल ,

सिरोही, राजस्थान ।

केंद्रीय विद्यालय माउंट आबू में आज भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के छात्रों व अध्यापकों द्वारा विद्यालय प्रांगण में प्राचार्य श्री ओम प्रकाश जाखड़ के निर्देशन में विद्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई ।

स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा आरम्भ किया गया राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों तथा अधोसंरचना को साफ-सुथरा करना और कूड़ा साफ रखना है। यह अभियान भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर, 2014 से आरम्भ किया गया था ।

विद्यालय के प्राचार्य श्री ओमप्रकाश जाखड़ ने अध्यापकों व छात्रों का मार्गदर्शन किया वह उनके साथ में मिलकर पूरे विद्यालय के आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई की गई प्राचार्य श्री जाखड़ ने बताया कि हमें अपने आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखना है वह जन भागीदारी के साथ ही हम अपने शहर,राज्य और देश को स्वच्छ व खूबसूरत बना सकते हैं।इस दौरान कक्षा 11 के छात्र हरप्रीत, विक्रम, विजय,मेहुल,आईना,संजना,तनवी,राधे आदि छात्र उपस्थित थे।शिक्षक बुद्धालाल मीणा,नवरत्न पंवार, ओमप्रकाश खटीक,हेमेंद्र सिंह,सुनील कुमार,दिनेश सिंह यादव,संदीप कुमार,नरेंद्र,जयदीप,अमरसिंह, राकेश मीणा आदि उपस्थित रहे

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply