सिरोही, राजस्थान। ।

जावाल के नजदीकी देलदर गांव में धूमधाम एवम हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है श्री गणपति महोत्सव ।

देलदर गांव में 15 वर्ष पूर्व कुम्हारों के वास मे शुरू किया गया था श्री गणपति उत्सव मनाने का कार्यक्रम ।

हर वर्ष की भांति श्री गणेश चतुर्थी पर कुम्हारों के वास मे की गई है श्री गणेश महाराज की मूर्ति स्थापित।

रात्रि में गणपति स्थल पर महिलाओं, बच्चो, युवाओं द्वारा किए जा रहे है नृत्य कार्यक्रम आयोजित ।

जानकारी के अनुसार कुम्हारों के वास मे 15 वर्ष पूर्व से हर वर्ष की तरह श्री गणपति महोत्सव आयोजित किया जा रहा है । जिसमे गली मोहल्ले के लोग आयोजन में भाग लेते है । और श्री गणेश भगवान से सुख समृद्धि और गांव की खुशहाली की कामना करते है ।

महोत्सव आयोजन में युवा , बुजर्ग, महिलाए, बच्चे इत्यादि कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाते है ।

महिलाओ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर भगवान श्री गणेश जी से हमने जो भी मनोकामना मांगी वो मनोकामना गणपति भगवान ने हमारी पूर्ण की है ।

इसलिए हमारी श्री गणेश जी भगवान में खूब आस्था और श्रद्धा है हमे पूरा भरोसा है कि हमारे गली में विराजे विघ्नहर्ता गणेश जी हमारे सभी कष्ट, बाधा दूर करते है और हम सब की मनोकामनाएं पूरी करते है । इसलिए हम सब मिलकर हर साल श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति जी स्थापित करते है और पूजा पाठ अर्चना करते है और उसके बाद विसर्जन पर धूमधाम से सभी लोग नाचते गाते हुए श्री गणेशजी मूर्ति को विसर्जित करते है ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply