सिरोही, राजस्थान।

प्रांत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर नांदिया प्रथम l

प्रांत स्तरीय खेलकूद एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में आदर्श विद्या नांदिया की बहिन नीतू बंजारा ने सिरोही जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए गोला फेंक शिशु वर्ग में प्रथम व भैया आशीष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही मंडार में आयोजित विज्ञान प्रश्नमंच शिशु वर्ग में विद्या मंदिर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।जिनको वंदना दर्शन कार्यक्रम में अतिथि महोदया वीणा देवी धर्मपत्नी श्री प्रवीण जी देवड़ा,श्रीमती वनिता माली और रेखा माली द्वारा पुरुस्कृत किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री रमेश कुमार भाटी ने वर्तमान परिवेश में प्रधानमंत्री जी की लोकल फॉर वोकल की अवधारणा स्वदेशी की महत्ता के बारे में भैया/बहिनों को बताया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply