सिरोही विधानसभा से टिकट के लिए सनातन धर्म की जागृति के लिए किया सनातन धर्म यात्रा का आयोजन

सिरोही, राजस्थान (हरीश दवे),

भाजपा के युवा नेता दलपत राज ने देंवनगरी सिरोही व आस पास के गावो के हजारो श्रद्धालुओ को निशुल्क सनातन तीर्थ यात्रा करवाने का श्री गणेश देवनगरी सिरोही की पुण्य धरा से प्रथम चरण का शुभारंभ किया।आज सवेरे से स्थानीय पनिहारी गार्डन में मातृ शक्ति के आगमन का सिलसिला शुरू हो गया था।पूर्व भाजयुमो जिला ध्यक्ष हेमंत पुरोहित,पार्षद सुरेश सगरवंशी,जबरसिंह चौहान,पार्षद गीता पुरोहित,मणि माली,रणछोड़ राज पुरोहित समेत दर्जनों कार्यकर्ता धर्म यात्रा की तैयारियों की व्यवस्था देख रहे थे। भाजपा नेता दलपत पुरोहित मंडवारिया द्वारा निशुल्क सनातन तीर्थ यात्रा के आयोजन को लेकर पनिहारी गार्डन में हुए कार्यक्रम में गोभक्त दलपत पुरोहित ने कहा की सनातन धर्म के प्रति आस्था व आपसी बेठक में स्वाभाविक चर्चा के दौरान भगवान द्वारकाधिश की कृपा से देव तीर्थ दर्शन की यात्रा तय हुई।इसके पीछे कोई राजनीतिक मंशा या भाजपा से टिकट लेना उद्देश्य नही है।उनका उद्देध्य गोसेवा व पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु बनाना है।राजनित्ति में वो सेवा के लिए आये है और उनके भाग्य में होगा तो वो विधायक भी बनेंगे ओर मन्त्री भी बनेंगे।पर यह सनातन धर्म यात्रा देंवनगरी के भक्तो को कली काल मे अपने प्राचीन मन्दिरो के दर्शन करवाना है।पनिहारी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने भी सनातन धर्म के भाविको को धार्मिक यात्रा की सफलता पूर्ण यात्रा के लिए वर्चुयल माध्यम से शुभकामनाएं दी।

धर्म यात्रा के प्रभारी हेमंत पुरोहित व सुरेश सगरवंशी ने बताया की सनातन धर्म को जागृत करना इस यात्रा का उद्देशय है वजिले की हजारो मातृशक्ति इस यात्रा मे सम्मिलित हुई है वयात्रा सिरोही से रवाना होकर द्वारका दर्शन,बेट द्वारका दर्शन  , सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन, नागेश्वरम दर्शन , संत श्री जलाराम जी ,स्टेच्यू ऑफ यूनिटी , नर्मदा , स्वामी नारायण मंदिर एवं रामानंद जी आश्रम समेत अनेक स्थानो पर दर्शन करेगी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओ  के लिए खाने पीने एवं ठहरने की उत्तम व्यवस्था एवं सभी बसो मे भजन कीर्तन की सामग्री एवं रोजमर्रा की जरूरत के सामान की भी आयोजको द्वारा व्यवस्था की गयी है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply