जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला पुलिस अधीक्षक समेत चुनाव से जुडे अन्य अधिकारियों ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया ।

सिरोही, राजस्थान (हरीश दवे),

 जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ भंवर लाल एवं जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्री ने मतदान केन्द्र नया सनवाडा, वीरवाडा, झाडोली, भांवरी, सरूपगंज, नितोडा, खोखरी खेडा, दाताफली, ईसरा, कृष्णगंज, सिंदरथ, खाम्बल, रामपुरा, सिरोही शहर के भाटकडा व जिला उद्योग केन्द्र मे स्थापित मतदान केन्द्रो का निरीक्षण किया। इसी प्रकार जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. भास्कर विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मेवाडा समेत संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी ,सहायक निर्वाचनक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियो ंने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर बीएलओ द्वारा निर्वाचन संबंधित किए जा रहें कार्यो एवं मतदान केन्द्रो का निरीक्षण किया । साथ ही नव मतदाता, सार्वजनिक वोटर, नव विवाहित महिला को मतदान के लिए पे्ररित किया।      भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला सिरोही में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सिरोही, रेवदर और आबू पिंडवाड़ा के सभी बूथ लेवल अधिकारी रविवार को मतदान केंद्र पर बैठकर प्रारूप मतदाता सूची का पठन किया और मतदाता सूची आमजन के निरीक्षण के लिए उपलब्ध करवाई गई तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने , विलोपित करने और शुद्धीकरण के लिए आवेदन पत्र प्राप्त किये।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply