राष्ट्रीय लोक अदालत हुई आयोजित

सिरोही,राजस्थान (हरीश दवे) ,

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही के तत्वाधान मंे जिले के समस्त न्यायिक एवं राजस्वों न्यायालयों सहित एमएसीटी, उपभोक्ता मंच एवं स्थायी लोक अदालत मंे राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज शनिवार को वर्ष 2023 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारम्भ सरूपविलास परिसर में मुख्यालय के न्यायिक अधिकारीगण एवं अधिवक्तागण द्वारा किया गया। प्राधिकरण के सचिव रामदेव सांदू ने बताया कि लोक अदालत मंे कुल  97740 प्रकरण चिन्हित कर आपसी राजीनामा के आधार पर निस्तारण हेतु रखा गया। चिन्हित किये गये मामलों मंे न केवल न्यायालयों मंे विचाराधीन प्रकरण बल्कि भारी संख्या मंे प्रि-लिटिगेशन के मामलें भी रखे गये।

प्राधिकरण के सचिव श्री रामदेव सान्दू ने बताया कि इस लोक अदालत की पूर्व तैयारियों के दौरान न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण व पक्षकारान् द्वारा संयुक्त प्रयास किया गया जिसका परिणाम आज सामने आया है। इससे सम्पूर्ण जिले मंे 85860 प्रकरणों के निस्तारण मंे सफलता प्राप्त हुई। निस्तारित प्रकरणों मंे चैक अनादरण के मामलें, बैंक की बकाया राशि के मामलें, शमनीय आपराधिक मामलें, मोटर दुर्घटना प्रकरण, पारिवारिक विवाद के मामलें, विद्युत अधिनियम, राजस्व विवाद, जनोपयोगी सेवाओं से संबंधी विवाद आदि के मामलें प्रमुख रूप से फैसल हुए। विभिन्न बंैको के मैनेजर्स तथा भारत संचार निगम लिमिटेड, विद्युत विभाग, जलदाय विभाग के अधिकारियों ने भी लोक अदालत मंे भाग लिया। समेकित रूप से पूरे जिले में करीब 8.26 करोड़ की राशि के संबंध मंे समझौता किया गया। इनमें से कंई प्रकरण वर्षाे पुराने होकर न्यायालय मंे विचाराधीन थे जिनमंे पक्षकारान् केे समझौता करने के प्रयास से उनमंे सफलता मिली।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीमती रूपा गुप्ता द्वारा इस लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सभी संबंधित स्टेकहोल्डर्स को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित प्रकरणों का यह आंकडा प्रशंसनीय है। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर सुश्री वमिता सिंह, विशिष्ठ न्यायाधीश, अजा/अजजा (अ.नि.) न्यायालय, सिरोही, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री रामदेव सान्दू, न्यायिक मजिस्ट्रेट सिरोही श्री सुधीर चैहान द्वारा जिला मुख्यालय पर गठित विभिन्न लोक अदालत बैंचो की अध्यक्षता की गई। इस लोक अदालत में अधिवक्तागण श्री भैरूपाल सिंह बालावत, दीपक बोडाना, महेन्द्र सिंह चैहान ने बतौर बैंच सदस्य भाग लिया। उक्त के अतिरिक्त राजस्व न्यायालयो से संबंधित बैंचों में विशेष सदस्यों के रूप में अति. जिला कलक्टर सिरोही श्री भास्कर विश्नोई, उपखण्ड अधिकारी सुश्री सीमा खैतान ने भाग लिया। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सकारात्मक सहयोग हेतु सिरोही जिला अभिभाषक संघ के अधिवक्तागण को धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त के अलावा तालुका स्तर पर भी विभिन्न बैंचों के माध्यम से प्रकरणों का निस्तारण किया गया जो उपरोक्त आंकड़ो में सम्मिलित है। पारिवारिक न्यायालय सिरोही के एक प्रकरण में पति-पत्नी वर्ष 2022 से अलग रह रहे थे आज राष्ट्रीय लोक अदालत मे ंबैच के अथक प्रयासों से दोनो के बीच राजीनामा करवा सहर्ष साथ-साथ भेजा गया। इस पर उपस्थित सभी लोगो ने तालीयां बजाकर, फुल-माला पहनवाकर दंपत्ति का अभिवादन किया।प्री-लिटिगेशन के बैंक रिकवरी संबंधी सभी प्रकरणों में ग्राहको को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से प्रकरण निस्तारित करवाने पर रियायते प्राप्त हुई।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply