*लायन्स क्लब पिंडवाड़ा द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न।

V24न्यूज/भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा ,

पिण्डवाड़ा- पिण्डवाड़ा 6 सितंबर लायन्स क्लब पिंडवाड़ा द्वारा पेंशनर समाज उपशाखा भवन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह क्षेत्रिय अध्यक्ष लायंस क्लब डॉ. सी रामजी के मुख्य आतिथ्य एवं पेंशनर समाज उपशाखा पिंडवाड़ा के अध्यक्ष श्री वागेन्द्र कुमार रावल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।समारोह का आगाज मां सरस्वती एवं सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णनजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ।तदुपरांत उपस्थित समस्त शिक्षकों को लायंस क्लब पिंडवाड़ा के पदाधिकारी सर्व श्री डा. सी रामजी, नरेंद्रजी मेहता,मुकेशजी, भंवरलालजी आदि ने माल्यार्पण कर बहुमान किया।लायन्स क्लब पिंडवाड़ा के अध्यक्ष श्री दिनेशजी रावल प्रवास पर होने से दूरभाष से अपनी शुभकामनाएं तथा शिक्षकों का अभिनंदन प्रकट किया।क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ सी रामजी ने व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों की अपनी महत्ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक की राष्ट्र निर्माता की भुमिका की भूरी-भूरी प्रशंसा की। माता पिता के पश्चात व्यक्ति के जीवन में गुरु/शिक्षक ही महत्वपूर्ण हैं। सेवानिवृत्त शिक्षकों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न टिप्स बताते हुए स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिए सदैव अपने आप को नि: शुल्क सेवा देने का आह्वान किया। समय समय पर क्लब के तत्वाधान में विभिन्न चिकित्सा शिविरों का आयोजन पेंशनर भवन पिंडवाड़ा में होता रहा हैं तथा भविष्य में भी होगा,इस पर भी अपने विचार प्रकट किए।इसी कड़ी में डा.संध्या चौधरी ने भी अपने विचार प्रकट किए तथा ग्यारह हजार रुपए का पेंशनर समाज को सहयोग किया।सुदूर जनजातीय क्षेत्र में साक्षरता संबंधी सेवाएं दे रहे राजेन्द्रजी बैंक सेवा निवृत्त अधिकारी, हरियाणा हाल पिंडवाड़ा ने भी अपने उदगार व्यक्त किए।पेंशनर समाज उपशाखा पिंडवाड़ा के अध्यक्ष महोदय ने सभी का स्वागत-अभिनंदन एवं आभार प्रकट किया ।श्री जगन रावल फुलेरा के पूर्व घोषित ग्यारह हजार का चैक देने पर उनका भी धन्यवाद ज्ञापित किया।समारोह का संचालन पेंशनर समाज प्रवक्ता जगन रावल फुलेरा ने किया।मधुर मिष्ठान युक्त अल्पाहार कर समारोह का समापन हुआ ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply