शिवसेना पिण्डवाड़ा मंडल की बैठक सम्पन्न ।

V24न्यूज/भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा,

पिण्डवाड़ा- शिवसेना पिंडवाड़ा मंडल के पदाधिकारी की बैठक निजी होटल में शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल के मुख्य अतिथि में संपन्न हुई बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई,जिसमें गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई, साथ ही सिरोही जालोर सांसद देव जी पटेल ने अगले चुनाव में आदर्श सोसाइटी के निवेशकों को गुमराह कर वोट तो हासिल किये मगर उनका वादा जो निवेशकों की आदर्श सोसाइटी में जमा धन राशि आज दिन तक लौटाने की कार्रवाई नहीं की गई,जिससे आदर्श सोसाइटी निवेशकों में भाजपा के प्रति आक्रोश व्याप्त है जो वादा किया उसे पूरा करें एक भी वादे पर भाजपा खरी नहीं उतरी है स्वरूपगंज उपखंड क्षेत्र वह आसपास के आदिवासी वह आम जन रेलवे विभाग द्वारा बनाए गए अंडर ब्रिजो से परेशानियों का सामना कर रहे है बारिश के पानी के अभाव के कारण वाहनों को भी कहीं ग्राम पंचायत को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है मगर सुनने वाला कोई नहीं ऐसे कई मुद्दों को लेकर शिव सैनिकों द्वारा भाजपा की परिवर्तन यात्रा का विरोध करेंगे,इस अवसर पर जिला प्रचार प्रमुख नानाराम भील पिंडवाड़ा प्रखंड प्रमुख नरेंद्र सिंह भाटी तहसील महामंत्री वीरेंद्र सिंह चौहान परलाई आबू रोड शहर प्रमुख लालाराम खारवाल स्वरूपगंज नगर प्रभारी गोवर्धन सोनी फुलेरा ग्राम प्रमुख ईश्वर रावल वाटेरा नगर प्रमुख भरत चौधरी एसाऊ ग्राम प्रमुख जगदीश रावल कैलाश नगर जयंतीलाल पिंडवाड़ा उप प्रमुख प्रकाश अग्रवाल युवा सेना के राकेश भील नारायण लाल गणेश लाल लालाराम ललित कुमार भंवरलाल चंपालाल सहित सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply