सिरोही/जावाल,राजस्थान ।

रिपोर्ट चौथमल सूर्याल,

वराडा – राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया।

वराडा के राजकीय विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया कार्यक्रम प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 1 से 12 वी तक के उपस्थित 239 बालको को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाकर इससे होने वाले परिणामों की जानकारी दी एवं इसके शरीर मे होने वाले लाभ के बारे में बताया,स्काउट प्रभारी बीएल मूँगिया ने बताया कि यह खुराक न केवल पेट के कीड़ों को मारती है वरन बालक के शारिरिक व मानसिक विकास में भी सहयोग करती है इस दौरान महेन्द्र सिंह,प्रियंका संत,मुराद खान व यशस्विनी राजे ने सहयोग प्रदान किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply