रिपोर्ट : किशनलाल, माउंट आबू

केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में गत चार वर्षों से रिक्त स्थाई प्राचार्य पद पर श्री ओमप्रकाश जाखड़ जी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। विद्यालय में नियमित संगठित नेतृत्व के अभाव की कमी आज पूरी हो गई हैं।

नवनियुक्त प्राचार्य महोदय ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों और अध्यापकों को संबोधित किया और एकजुट होकर विद्यालय में शैक्षिक गतिविधियों और सह शैक्षिक गतिविधियों में पूर्ण मनोयोग से कार्य कर विद्यालय के उत्थान हेतुप्रेरित किया ।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ,आंतरिक सुरक्षा अकादमी के निदेशक ,पुलिस महा निरीक्षक (IG)श्री दानेश राणा ने जाखड़ को कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति दी और कहा कि इस केन्द्रीय विद्यालय को शिक्षा के एक ब्रांड के रूप में स्थापित करे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply