सिरोही, राजस्थान ।

मेघवाल समाज विकास संस्थान भितरोट परगना की बैठक रोहिडा में हुई आयोजित ।

V24न्यूज/भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा,

– पिण्डवाड़ा तहसील के रोहीडा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रोहिड़ा गांव मे मेघवाल समाज विकास संस्थान भिदरोट परगना की मासिक बैठक का आयोजन संस्था के उपाध्यक्ष भगाराम चौधरी भीमाना की उपस्थित ऐवं भितरोट परगना अध्यक्ष कांतिलाल जोगशन की अध्यक्ष ता मे सम्पन्न हुई,वही बैठक मे समाज सुधार के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए उन प्रस्तावों में जिस विद्यार्थी के आर्थिक स्थिति कमजोर है उसके पढ़ाई का खर्च मेघवाल समाज विकास संस्थान की ओर से उठाया जाएगा एवं जो समाज में सिलीकोसिस से पीड़ित है और जिनके सिलिकोसिस प्रमाण पत्र चिकित्सा विभाग द्वारा जारी नहीं किए गए हैं और जिन पीड़ितों को मुआवजा राशि अभी तक नहीं मिली है उन मुद्दों को लेकर संस्थान के पदाधिकारी प्रशासन से अपील करेंगे और एक महत्वपूर्ण सामाजिक रीति रिवाज को देखते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया की मेघवाल समाज का दूल्हा शादियों में दाढ़ी बढ़ाकर शादी करने के लिए आता है तो इस मुद्दे को गंभीरता से देखते हुए समाज के पदाधिकारी समझाने की कोशिश करेंगे और राज्य सरकार द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता लेने के लिए संस्था द्वारा युवाओं को आवेदन करने के लिए प्रेरित करेंगे और बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत करवाने के लिए प्रशासन से अपील करने का प्रस्ताव पारित किया गया और विभिन्न मुद्दो पर लंबी चर्चा की गई एवं समाज मैं एकता कायम रखने की बात कहीं गई,संस्थान की आगामी बैठक 3 महीने बाद 5 नवंबर 2023 को भारजा गांव में आयोजित करने का निर्णय लिया गया यह जानकारी सोशल मिडिया प्रभारी मोटाराम डाबी धनारी गोलिया ने दि बैठक मे वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतनजी रोहीन कचोरी पूर्व सरपंच एवं संरक्षक फकीरा राम परिहार अचलाराम वासा देवाराम भीमाना फकीरचंद मूंगथला कपूरजी आमथला प्रचारमंत्री विष्णूराम परमार कोषाध्यक्ष जगदीश भारजा महामंत्री दूदाराम मांडवाडा उकाराम और देवाराम देलदर सचिव अमराराम नवीन भावरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष सवाराम डांगी भगाराम चोधरी शंकर लाल जी और फकीर चंद्र रोहीन मूंगथला भैराराम खाखरवाडा भैराराम रोहिडा बधाराम फुलेरा शंकरलाल धनारी एवं संस्था के कहीं पदाधिकारी एवं समस्त ग्राम अध्यक्ष और रोहिडा मेघवाल समाज सहित पंच गणो ने भाग लिया

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply