महिलाओं व बच्चियों के भय मुक्त वातावरण के लिए सिरोही एसपी ने की टू- व्हीलर महिला पुलिस पेट्रोलिंग की शुरुआत,

एनसीसी कैडेट व बालिकाओं ने किया थाने का अवलोकन,

सिरोही(हरीश दवे),

जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी ने आज सिरोही सिटी कोतवाली में महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा व भय मुक्क्त वातावरण व किसी भी गैर कानूनी हरकत से बचाब के लिए 2 व्हीलर महिला पुलिस पेट्रोलिंग की शुरुआत की इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक सिरोही,सिटी कोतवाली सीआई व एनसीसी कैडेट व स्कूली छात्राओं समेत गणमान्य जन मोजूद रहे। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया की सार्वजनिक स्थान,कॉलेज,स्कूल कही भी महिलाओं को कोई भी समस्या या दुर्व्यवहार का शिकार होती है तो सीधे पुलिस पेट्रोलिंग टीम व पुलिस को सूचना दे।

इस अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही की बालिकाओं ने सदर थाना सिरोही का अवलोकन किया व उन्हें थाने की गतिविधियां समझाई ।विद्यालय के व्यवस्था सहयोगी गोपाल सिंह राव ने बताया कि बालिका विद्यालय सिरोही की बालिकाओं को सदर थाने का अवलोकन कराकर थाने की समस्त गतिविधियों से अवगत कराया। थाने के अधिकारियों ने बालिकाओं को थाने का सम्पूर्ण अवलोकन कराया। थाने की अधिकांश गतिविधियों एवं बालिकाओं के लिए उपयोगी अनेक अनेक जानकारियों से रूबरू किया । जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्री की ओर से जिले में बालिका सुरक्षा हेतु की गई नवाचार युक्त नवीन गतिविधियों की जानकारी भी दी । बालिकाओं को सावधान रहकर हर खतरे से निपटने हेतु विस्तार से समझाया। आपातकाल में फोन करने 100 नम्बर के साथ अन्य उपयोगी नम्बर भी बताये।विद्यालय की बालिकाओं के साथ प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री की मार्गदर्शन में श्रीमती श्रद्धा सिंदल व गोपाल सिंह राव उपस्थित रहे ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply