गांधी के विचारों को आत्मसात करने गुजरात गया सिरोही से युवाओं का दल

सिरोही (हरीश दवे) ,

शांति एवं अहिंसा विभाग राजस्थान सरकार के द्वारा राजीव गांधी जयंती पर सद्भावना यात्रा के लिए सिरोही जिले से 30 सदस्यीय गांधीवादी कार्यकर्ताओ का एक दल वर्धा व साबरमती के लिये रवाना हुआ। इस दल को शांति एवं अहिंसा विभाग के जिलाध्यक्ष संयोजक राजेंद्र सांखला ने हरी झंडी दिखा कर विदा किया सांखला ने बताया कीसात दिवसीय सद्भावना यात्रा में महात्मा गाँधी के जीवनकाल के महत्वपूर्ण स्थल व वर्धा के सेवाग्राम आश्रम और अहमदाबाद के साबरमती आश्रम के भ्रमण व महात्मा गाँधी के जीवन दर्शन से रूबरू होने का मौका मिलेगा।उन्होंने बताया की भ्रमण के लिए जिले के उपखंड से युवक युवतियों का उपखंड स्तरीय समिति द्वारा चयन किया गया था इस अवसर परउप खण्ड पिंडवाड़ा संयोजक नरेन्द्र सिंह डाबी विक्रम सिंह राव कपूर चंद कमलेश कुमार पकाराम अवधेश राठौड़ अजय बंजारा सहित दर्जनों गांधीवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply