सिरोही पीजी महाविद्यालय के विद्यार्थी विधायक संयम लोढा के सानिध्य में मुख्यमंत्री से हुए रूबरू

सिरोही(हरीश दवे),

माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर विधायक संयम लोढा के साथ सिरोही पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री से संवाद किया तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए गए विकास कार्यो के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। छात्र-छात्राओ ने विधायक संयम लोढा के सानिध्य में अपनी जिज्ञासाओं के संदर्भ में मुख्यमंत्री से पहली बार हवाई यात्रा के अनुभवों को साझा किया साथ ही काॅलेजों के क्रमोन्नत , व्याख्याताओं की पदोन्नति एवं रिक्त पदों को भरना, विषयों के लिए विशेषज्ञों की नियुक्ति कर युवाओं के लिए किए गए कार्यो के प्रति आभार प्रकट किया।      विधायक लोढा ने बताया कि सिरोही पीजी कॉलेज के विद्यार्थी मुख्यमंत्री से संवाद कर काफी अभिभूत हुए एवं अनुभवों को भी छात्र-छात्राओं से साझा किया। 

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply