एलएनटी द्वारा सिवरेज कार्य से सिरोही शहर की हुई दुर्दशा को लेकर जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन: लुम्बाराम चौधरी

सिरोही(हरीश दवे) ,

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य लुम्बाराम चौधरी ने जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल को ज्ञापन देकर बताया कि एलएनटी कम्पनी द्वारा सिरोही शहर में लम्बे समय से चले रहे सिवरेज कार्य में जगह जगह सिरोही शहर की सडक को खोद कर रख दिया है जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है सिवरोज कार्य पर रूडिप की मोनिटरिंग नही होने से सडकों को खोद कर छोड देते है सिवरेज की लपरवाही से लोग गड्डों में गिर रहे है आज शहर में पैदल भी चलना दुस्वार हो गया है लोगों को चलने में भारी परेशानी हो रही है। लोग शिकायत करते है लेकिन कोई उनकी सुनने वाला नही है आश्वासन के अलावा कोई नही मिल रहा है आज शहर की हालात बद से बतर हो गई हैं। उदाहरण के लिए सरजावाव गेट से कलेक्ट्रेट चौराह, रामझरोखा मंदिर, शाहजी की बाडी, नयावास ओर सिरोही के काफी जगह जहा लोगों की आवाजाही है सभी सडक खुदी पडी है। एलएनटी कम्पनी को पाबन्द करे कि सडक को खोदने के बाद तुरंत उसको ठीक किया जाए। जिससे लोगों को परेशानी को सामना नही करना पडे।लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि निर्दलीय विधायक संयमजी लोढा को सिरोही के लोगों की परेशानीयां नही दिख रही है आज एलएनटी कम्पनी द्वारा चल रहे सिवरेज कार्य में सिरोही शहर कई महीनों से खोदा हुआ है लोगों का वाहन से तो क्या पैदल चलने के लायक रोड नही है  कही बार कांग्रेस के प्रभारी मंत्री सिरोही आए उन्हें भी पत्र देकर सिरोही शहर के हालात बताए। लेकिन पत्र सब ठण्डे बस्ते डाल दिये है और सिरोही के हालात यूही के यूही है आने वाले समय में जनता कांग्रेस का राज्य से सुफडा साफ करेगी।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply