मानव का अस्तित्व पर्यावरण पर निर्भर:-कृष्ण गोपाल,

सिरोही , राजस्थान (हरीश दवे),

पर्यावरण जन चेतना यात्रा के प्रांत संयोजक कृष्ण गोपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को हमें अपने जीवन और व्यवहार में गंभीरता से जोड़ना होगा उन्होने कहा कि मानव का अस्तित्व पर्यावरण पर ही निर्भर है किंतु मानव ने श्रेष्ठता के अहंकार और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी क्षमता की सफलता से ओत-प्रोत होकर इंसान ने स्वयं अपने अस्तित्व के लिये संकट खड़ा कर लिया है वे मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित प्रथमेश गॉर्डन में अपना संस्थान (अमृता देवी पर्यावरण नागरिक संस्थान) एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा आयोजित पर्यावरण जन चेतना यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होने पर्यावरण का महत्व समझाते हुए कहा कि हमारे महर्षि यह भली प्रकार जानते थे कि पेड़ों में भी चेतना होती है। इसलिए उन्हें मनुष्य के समतुल्य माना गया है हिन्दू दर्शन में एक वृक्ष की मनुष्य के दस पुत्रों से तुलना की गई है। उन्होने कहा कि हमारे शरीर की संरचना पांच मूल तत्व पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, और आकाश से हुई है पर्यावरण के ये पांच अवयव पंचमहाभूत के नाम से जाने जाते हैं। मानव जीवन के विकास और निरंतरता के लिए यह सभी अवयव आवश्यक है। उन्होने कहा कि पर्यावरण के महत्व को समझते हुए हमें जागरूक होना पड़ेगा उन्होंने कहा की पर्यावरण जन चेतना यात्रा, पर्यावरण के प्रति हमें हमारी परंपराओं की जागृति का एवं पर्यावरण संरक्षण का बोध कराती है.

उन्होंने छोटे छोटे उदाहरणो से बताया कि 1457 में जब राजस्थान में अकाल पडा तो संत जाम्भोजी महाराज ने आमजन से कहा कि हमें अपना घर छोड कर जाने की जरूरत नहीं है क्यों कि कल्पवृक्ष के समान खेजड़ी का पेड जो बहुतायात में पाया जाता है ये हमारी व हमारे पशुओ की रक्षा करेगा वैज्ञानिक भी मानते है कि इसमे भरपुर मात्रा में नाइट्रोजन होता है जो खेतों में खडी फसल को फायदा करता है ।

इस अवसर पर संत पागल बाबा ने शहीद अमृता देवी बिश्नोई को याद करते हुए पर्यावरण के लिए दिए गए बलिदान को नमन करते हुए याद किया उन्होने जल बचाने, प्लास्टिक से मुक्ति के साथ प्रति व्यक्ति एक पौधा खुद लगाने के साथ दूसरे व्यक्ति को पौधरोपण करने का संकल्प दिलाने का आह्वान किया।

मानव उत्थान सेवा संस्थान अजमेर से आई साध्वी आराधना,साध्वी सात्वीका व साध्वी अनिताजी ने भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर उनके संस्थान द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में ंबताया । पर्यावरण सरंक्षण समिति के जिला संयोजक रमेश जी ने पर्यावरण जन चेतना यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा में मुख्यतः तीन बिंदुओं पर आगाज किया गया है जिसमें पेड़,पानी का संरक्षण और प्लास्टिक कचरे का प्रबंधन केसे हो को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है ।

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के नगर संयोजक मृत्युंजय दवे ने बताया कि पर्यावरण के प्रति सराहनीय भूमिका निभाने के लिये पर्यावरण सरंक्षण समिति द्वारा मनीषा देवल, जय आबूराज सेवा समिति के मोहन माली,राजेन्द्र नरूका, पंकज गाँधी जिन्दगी एक मिशन संस्थान के रिक्षीतसिंह व रविन्द्रसिंह,श्री चौसठ जोगनी माता सेवा समिति सिरोही से भवानीसिंह चौहान ,छगन माली,भुबाराम माली,पीराराम देवासी वेलांगरी,शेतानसिंह सोनेगारा,ताराराम माली,किशोर भाई चेन्नई वाले आशापुरा टेकरी के विक्रमसिंह गहलोत को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की समाप्ति के बाद जिला कारागृह परिसर में विभिन्न प्रजातियो के 21 पोधो का पोधारोपण किया गया।

कार्यक्रम से पूर्व अपना संस्थान (अमृता देवी पर्यावरण नागरिक संस्थान) एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा आयोजित पर्यावरण जन चेतना यात्रा का मंगलवार को सिरोही शहर में पहुंचने पर शहरवासियों एवं ,गायत्री शक्ति पीठ के लोगे द्वारा पांरम्परिक तरीके से राजमाता धर्मशाला रोड पर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर धार्मिक व सामाजिक संस्थानो के सदस्य भारत रत्न सुभाषचन्द्र सेवा समिति से लुम्बाराम डॉ. ,भीमराव आम्बेडकर समिति से रामलाल परिहार,पेशनर समाज से करणसिंह राठौड,राजपूत सेवा संस्थान से धनपतसिंह,महेन्द्रसिंह,रमेशसिंह,किशनसिंह,प्रदीपसिंह,, कालूराम,भरतसिंह,स्वेदेशसिंह,नरेन्द्रपालसिंह,ओमओंकारसिंह उदावत, राजेन्द्रसिंह राठौउ,चम्पत मिस्त्री,शैलेन्द्रसिंह राठौड,राजेश त्रिवेदी, कैलाश जोशी,मधुसुदन त्रिवेदी,गोपालकुष्ण रावल,आजादसिंह,चित्रलेखा जोशी,कल्पना राणावत,इन्द्रा खत्री,रंजन देवी,उर्मिला खण्डेलवाल,गीता मिस्त्री,प्रवीण खत्री,चन्द्रभान,जयन्तीलाल माली,महीपालसिंह चारण, सुरेश प्रजापत,संजय कुमार वर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक एवं बडी संख्या में वि़द्यालयों के भईया व बहिन उपस्थित थे। क्रार्यक्रम का संचालन कर रहे शंकर माली ने सबका आभार व्यक्त किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply