पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान।

कार्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाडोली ब्लॉक पिंडवाडा

स्थानीय विद्यालय में आज “नो बेग डे” के तहत “सुरक्षित विद्यालय और सुरक्षित राजस्थान” की थीम पर गुड टच और बेड टच की जानकारी दी गई|

संस्था प्रधान श्याम सुंदर व्यास ने बताया कि इस हेतु विभाग द्वारा प्रदेय डोकमेंट्री मूवी दिखाई गई | छात्राओं को व. अध्यापिका निर्मला कोली और गतिविधि प्रभारी खुशवंत कुमार माली तथा छात्रों को व.अ मनोहर सिंह व हरीश कुमार मीणा ने सूचना दी| इन्ही के नेतृत्व मे प्रसार भाषण के माध्यम से विभिन्न प्रकार के टच को पहचानकर विभेद करना व अभिभावक माता- पिता आदि को सूचित करने के विषय में ज्ञान वर्धन भी किया गया| जिसमें अलग- अलग प्रकार के टच और उसकी पहचान कैसे करना? माता- पिता को समय पर सूचित करना, निर्भय बनना और बिना डर के आत्मा रक्षा हेतु प्रयास करना आदि महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई| साथ ही स्वीप कार्यक्रम मतदाता जागरूकता के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 28 छात्राओ ने भाग लिया| छात्राओ ने एक से बढ़ कर एक रंगोली बना मतदाता जागरूकता का संदेश दिया| जिसमें प्रथम स्थान युक्ति कुमारी, द्वितीय दिव्या कुमारी और तृतीय खुशी पटेल रहे| प्राचार्य श्याम सुंदर व्यास ने छात्रों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए सदैव सकारात्मक रहने व परिश्रम द्वारा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी| इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य जितेंद्र रावल व राम सिंह सैनी, व्याख्याता राकेश कुमार सोलंकी, शिवांश दीक्षित व.अ हीरालाल दहिया व प्रयोगशाला सहायक चेतन कुमार, व. सहायक राकेश कुमार गरासिया वअन्य शाला परिवार उपस्थित रहा|

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply